नोएडा। सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के बचे काम के लिए जल्द टेंडर जारी होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद एजेंसी चयन की प्रक्रिया होगी। गोल्फ कोर्स की पुरानी एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। अब बचे हुए काम के लिए नई एजेंसी की तलाश है। यहां करीब 41 करोड़ रुपये का काम होना बाकी है। हालांकि, इसके लिए प्राधिकरण की सीईओ से प्रशासनिक मंजूरी होनी बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि गोल्फ कोर्स का करीब 68 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ब्यूरो