फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल के बच्चे ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट से नाराज 10 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या
विज्ञापन

नोएडा। पिता की डांट से नाराज होकर 10 साल के बच्चे ने खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। बच्चा, पिता के साथ ई-रिक्शा से जाने की जिद कर रहा था। बुधवार को निठारी गांव में हुई आत्महत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी शिवेन दास परिवार के साथ निठारी में रहते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शिवेन का 10 साल का बेटा सुमेर दास निठारी के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार सुबह शिवेन दास ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। तभी बेटे सुमेर ने भी साथ चलने की जिद की। इस पर पिता शिवेन ने सुमेर को डांट दिया। सुमेर ने गुस्से में कहा कि वह उसे साथ ले चले, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस पिता बेटे सुमेर के हाथ में कुछ पैसे पकड़ाकर चले गए। कुछ देर बाद मां भी पड़ोस में कोठी में काम करने चली गई। करीब सुबह 11 बजे मां वापस लौटी तो उन्होंने बेटे का शव चुन्नी के सहारे खिड़की की ग्रिल से लटका मिला। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें