ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 पहलवानों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता तीन से पांच अक्तूबर तक सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। चयनित पहलवान एक अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। फ्रीस्टाइल वर्ग में अजय, अहरी अंतुल, जुल्फिकार, प्रतीक, विशाल नागर, हंस, आशीष और आर्यन तथा ग्रीको रोमन वर्ग में प्रशांत भाटी और देवांश कुमार का चयन हुआ है।