फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में पानी के बिल पर देना होगा दस प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो में पानी के बिल पर देना होगा दस प्रतिशत अतिरिक्त जल शुल्क
विज्ञापन

- प्राधिकरण ने आदेश किया जारी, एक अप्रैल से बढ़ी दर हुई लागू
- दस साल पहले बोर्ड बैठक में हुआ था हर साल बढ़ोतरी का फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के हजारों आवंटियों और निवासियों को अब 10 प्रतिशत अधिक जल शुल्क देना होगा। एसीईओ मेधा रूपम ने पहली अप्रैल से जल शुल्क में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है। अब आने वाले बिल का बढ़ी हुई दर के हिसाब से भुगतान करना होगा। आवासीय आवंटियों को 168 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। जबकि बिल्डर परियोजनाओं के लिए सालभर में 25 हजार से लेकर 1.65 लाख रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
ग्रेनो प्राधिकरण अपने क्षेत्र में निवासियों और आवंटियों को पानी आपूर्ति करता है और इसके बदले शुल्क लेता है। 27 मई 2013 को ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में जल शुल्क पर एक अप्रैल को हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव पास हुआ था। तब से हर वर्ष प्राधिकरण आवासीय, संस्थागत, औद्योगिक, व्यावसायिक, सामूहिक आवासीय योजनाओं, बिल्डर्स एवं आईटी के भूखंडों पर लागू करता है। आवासीय श्रेणी में 60 वर्ग मीटर तक प्लॉट के लिए पुरानी दरें 143 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 157 कर दिया गया है। इसी तरह 1000 से 1100 वर्ग मीटर तक लिए अभी तक 1652 रुपये का जल शुल्क वसूला जाता था जो अब बढ़कर 1817 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संस्थागत, औद्योगिक एवं व्यावसायिक भूखंडों के लिए एक समान जल शुल्क तय किया हुआ है। इन तीनों श्रेणी में 1000 मीटर तक का भूखंड के लिए हर माह 778 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा। वहीं चार से पांच हजार मीटर तक के भूखंड पर यह शुल्क अभी 3893 रुपये प्रति माह लगेगा। 50 से 60 एकड़ तक के भूखंड पर 64845 रुपये प्रतिमाह शुल्क है। सामूहिक आवासीय योजनाओं और बिल्डर्स में 5000 वर्ग मीटर तक के भूखंड के लिए 23345 रुपये, 5000 से 7500 वर्ग मीटर तक के भूखंड के लिए 28947 रुपये, 10000 से 15000 वर्ग मीटर तक के भूखंड के लिए 58362 रुपये प्रति माह जल शुल्क लगेगा। 25000 वर्ग मीटर से 10 एकड़ तक के भूखंड पर एक लाख 151735 प्रति माह जल शुल्क चुकाना होगा।


आवासीय श्रेणी में दरों

घर का साइज वर्तमान दर 10 प्रतिशत वृद्धि के बाद

60 वर्ग मीटर तक 143 157

60 से 120 वर्ग मीटर तक 236 260

120 से 200 वर्ग मीरट तक 426 469

200 से 350 वर्ग मीटर तक 707 778

350 से 500 वर्ग मीटर तक 943 1037

500 से 1000 वर्ग मीटर तक 1416 1558

1000 से 1100 वर्ग मीटर तक 1652 1817

(नोट - जल शुल्क की दर प्रति माह रुपये में है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें