फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: नोएडा के कई सेक्टरों में बूंदाबांदी, तापमान गिरा; मौसम विभाग का अलर्ट

Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर

सार

नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली है। नोएडा के कई सेक्टरों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछार हुई है। ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है। 

विज्ञापन
दिल्ली-नोएडा में बारिश - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में अचानक मौसम बदलने से कई सेक्टरों में बूंदाबांदी हुई। दिल्ली के कई इलाकों से भी बारिश की खबर है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हुआ। बारिश की बूंदों के साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है। दिल्ली, गाजियाबाद और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया था। रात से पूर्वी दिल्ली के हिस्सों में धूल भरी तेज हवाएं चल रही थीं। रात 11 बजे से बाद पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। 

दिल्ली के प्रीत विहार, आईटीओ और अक्षरधाम के अलावा एनसीआर के इंदिरापुरम और गाजियाबाद में छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें