नोएडा (संवाद)। सेक्टर-141 स्थित प्लेऑल बैडमिंटन एरिना में आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-02 के एकल ओपन वर्ग में तेजस विजेता बने। जबकि आदित्य उपविजेता बने। इसी तरह पुरुष युगल ओपन में अग्रिम और रोहन की जोड़ी ने ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि तेजस व पुष्पेंद्र रनर-अप रहे। अंडर-15 बालक युगल वर्ग में आर्यन और आयुष विजेता बने जबकि नीरज और आर्यन फुखरान को उपविजेता स्थान मिला। विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को मंच देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की।