ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एडवोकेट रॉयल्स और एडवोकेट लायन क्लब के बीच जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के 5वां क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। एडवोकेट रॉयल्स ने 179 रन से जीत हासिल की। नीरज बैसोया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एडवोकेट रॉयल्स ने टी-20 में दो विकेट पर 261 रन का स्कोर खड़ा किया। सुमित बंसल ने 112 रन की शतकीय और नीरज बैसोया ने 84 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडवोकेट लायन क्लब की टीम आठ विकेट पर 88 रन ही बना सकी। एडवोकेट रॉयल्स की ओर से रविंद्र भाटी और नीरज बैसोया ने दो-दो विकेट हासिल किए।