फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के बाहर खेल रहा किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। गांव बनवारी बांस में घर के बाहर खेल रहा 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। वह शाम को अपने घर से बाहर गया और देर रात तक नहीं लौटा। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। गांव बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा गोपाल शर्मा बृहस्पितवार शाम से लापता है। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जेवर थाना प्रभार संजय सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए टीमें बना दी गईं हैं। आसपास के क्षेत्र में सूचना प्रसारित की जा रही है और सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्दी ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें