नोएडा। सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव की बिल्डर फ्लैट सोसाइटी में मामूली विवाद को लेकर पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने करीब आठ महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले में नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजाराम शर्मा ने बताया कि बीती अक्टूबर में करीब 11 बजे सोसाइटी के गोपाल शर्मा ने उन्हें फोन कर नीचे बुलाया। नीचे पहुंचते ही गोपाल और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पिता को बचाने आए बेटे जय शर्मा को भी आरोपियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो