फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्नान के दौरान गंगा में बहा किशोर

Fri, 31 Oct 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लक्ष्मझूला अंतर्गत भागीरथी धाम के निकट स्नान के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन किशोर का कहीं कुछ पता नहीं चला। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भागीरथी धाम के निकट नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी अन्य साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। नदी की गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण किशोर नदी की तेज धाराओं में ओझल हो गया।रेस्क्यू टीम व डीप डाइवर की ओर से गहराई में जाकर काफी तलाश किया गया। फिलहाल अभी किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें