ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र से किशोरी (13) लापता हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि चिंटू नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 27 अक्तूबर की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।