फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। थाना क्षेत्र की किशोरी का अपहरण कर रेप करने वाले आरोपी जिला सिद्धार्थनगर, थाना डुमरियागंज सिरसिया गांव निवासी निखिल श्रीवास्तव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को आठ अक्तूबर को बरामद किया था। एफआईआर में किशोरी के बयान के आधार पर रेप, पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सात अक्तूबर को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने तहरीर देते हुए बताया था कि आरोपी निखिल व उनकी बेटी फैक्ट्री में एक साथ काम करते हैं। आरोपी निखिल बहला फुसला कर बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने खोजबीन करते हुए आठ अक्तूबर को किशोरी को मलिहाबाद क्षेत्र के बराती खेड़ा आगरा एक्सप्रेस वे के निकट से बरामद कर लिया था। शुक्रवार सुबह फरार आरोपी निखिल श्रीवास्तव को काकोरी के निकट डिघिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें