फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक का आरोप, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। खंड के एक गांव में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में मुख्यमंत्री को शिकायत देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 2010 में इलाही ज्योतरी थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर के निवासी अली हुसैन से हुई थी। दहेज की मांग कर पति उसे रोज प्रताड़ित करता था। दो माह पहले वह मजबूर होकर मायके आ गई, उसके बाद 2 सितंबर को उसका पति अली हुसैन वहां आया और उसने जबरदस्ती संबंध बनाएं। विरोध करने पर आरोपी अली हुसैन ने तीन तलाक दे दिया। इस संबंध में झिरका थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि अगर शिकायत मिलेगी तो तुरंत आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें