फिरोजपुर झिरका। सीआईए पुलिस टीम में मुखबिर की सूचना पर हमजनपुर गांव से 150 किलो बीफ बरामद कर लिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर्मी चंद्रपाल ने बताया कि सूचना मिली कि हमजनपुर गांव से कुछ तस्कर बीफ ले जा रहे हैं। इसके बाद गांव में छापा मारा और बीफ बरामद किया। ताहिर निवासी अहमदबास, मोहम्मद शाद निवासी पाडला शाहपुरी, रज्जा उर्फ कल्लू, सिरदार निवासी काला खेड़ा सहित चार गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक महेशपाल ने बताया कि जांच जारी है।