फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी से नाबालिग का अपहरण, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बिसरख कोतवाली में नाबालिग के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
शाहबेरी से नाबालिग का अपहरण, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित शाहबेरी में रहने वाली एक 14 साल की किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध करने पर उसने पीड़ित पक्ष को किशोरी को उठा ले जाने धमकी दी थी। नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। वहीं, मुख्य आरोपी परिवार समेत लापता है। जबकि, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में शाहबेरी निवासी युवक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला फरमान उसकी नाबालिग बहन से आए दिन छेड़छाड़ करता था। 26 जून को फरमान को समझाया गया था कि वह अपनी हरकत से बाज नहीं आएगा तो पुलिस से शिकायत कर दी जाएगी। इसके बाद आरोपी साथी शादाब और फरमान उर्फ शाहरुख के साथ पहुंचा और गाली-गलौच करते उसकी नाबालिग बहन को उठा ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि 28 जून को उसकी नाबालिग बहन घर में मौजूद नहीं थी। वहीं, घर में रखे दो लाख रुपये और आभूषण भी गायब थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें अनहोनी की आशंका है। बृहस्पतिवार को भी वह नाबालिग की बरामदगी की मांग को लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिस उनसे नाबालिग की टीसी मांगने लगी। परिजन का कहना है कि उन्होंने आयु संबंधित अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी का प्रयास चल रहा है। शादाब और फरमान उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें