ग्रेटर नोएडा। द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में दो दिवसीय अन्तर्विद्यालयी द्रोण-टेकफेस्ट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को तकनीकी नवाचार और रचनात्मक के गुण सिखाना था। फेस्ट में कुल 8 तकनीकी व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमे एनसीआर कालेजों की 117 टीमों के 502 बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. सतीश कुमार, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. संगीता मंगेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो