सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप के प्री-क्वॉर्टर फाइनल मैच मंगलवार को हुए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को अंडर-14, अंडर-19 में प्री-क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 व अंडर-19 में जिले के स्कूलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
स्कूल की मीडिया प्रभारी कविता चौधरी ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी ने बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को 4-0 गोल से हराया। एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा ने फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट को 6-0 गोल से मात दी। अंडर-19 में उमा पब्लिक स्कूल की टीम ने द दून ग्रामर स्कूल देहरादून को 3-0 गोल से पराजित किया। एमिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने एसडी पब्लिक स्कूल की टीम को 3-0 से परास्त किया। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल ने सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली को 2-0 से हराया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच भाईचारा व एकता का संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द का भी प्रतीक है।