यमुना सिटी (संवाद)। आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों को आयोजन किया गया। जनरल ब्लॉक, वीआईपी ब्लॉक और वीवीआईपी ब्लॉक के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य कैंप लगाए गए थे। इन कैंपों में आम बीमारियां जैसे पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार और अन्य कई आम बीमारियों के इलाज के लिए व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम शिविरों पर तैनात रही। एंबुलेंस की तैनाती भी की गई थी।