फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूजा शकुन की तलाश में टीमें राजस्थान और पूर्वांचल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या में पुलिस की टीमें अब पूजा शकुन पांडेय व शूटर के पीछे लगी हैं। संकेत हैं कि शूटर का सुराग लग गया है। पूजा शकुन की तलाश में एक टीम राजस्थान व दूसरी पूर्वांचल रवाना की गई है। जल्द पूजा शकुन के भी पकड़े जाने का अनुमान है। इसके बाद ही इस हत्याकांड के अन्य कारण उजागर हो सकेंगे।
विज्ञापन


कस्बा खैर के बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की रात हत्या की गई थी। हत्या की साजिश में नामजद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय को तो पुलिस ने उसी रात हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने एक शूटर रोरावर नीवरी के फजल को भी दबोच लिया था। उसने हत्या में शामिल रहे अपने साथी का भी नाम बताया है।
संकेत हैं कि फजल के जरिये पुलिस ने उसके संभावित ठिकाने निकाल लिए हैं। वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय के राजस्थान के किसी मठ व पूर्वांचल में किसी ठिकाने पर होने का इनपुट मिला है। इस आधार पर पुलिस की दो टीमें अलग अलग दिशा में रवाना की गई हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक का कहना है कि दोनों को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


पार्टनरशिप व रुपयों के विवाद में हत्या कराने का आरोप

हाथरस सिकंरादाराऊ के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या में परिजनों ने शोरूम में पार्टनरशिप व रुपयों के विवाद में पांडेय दंपती पर शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। इसी क्रम में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें