फोटो :31: सोनीपत के बीसवां स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतिय
जिलास्तरीय महिला व पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, बीसवां मील में हुआ आयोजन
सोनीपत। एमेच्योर खो-खो संघ सोनीपत की तरफ से जिलास्तरीय महिला और पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, बीसवां मील में किया गया। इसमें दातौली व बीसवां मील स्कूल की टीमें अपने-अपने वर्ग में विजेता रहीं।
संघ की प्रधान सुनीता खत्री ने बताया कि लड़कों के वर्ग में दातौली की टीम पहले व सरगथल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, लड़कियों में बीसवां मील राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम पहले व दातौली की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम में किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी 9 से 11 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान महासचिव जसवंत हुड्डा, प्राचार्य नरेंद्र कुमार, चेयरमैन रोहित हुड्डा, सहसचिव जयदीप आंतिल, कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा, डीपी अरुण शर्मा और योग प्रशिक्षक आचार्य प्रवीन कुमार मौजूद रहे।