फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीम इंडिया ने जीत के साथ किया आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया
94 रनों की पारी खेली मैन ऑफ द मैच योगेंद्र ने


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार को मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज का पहला मैच खेला गया। विकट कीपर बल्लेबाज योगेंद्र भदोरिया ने 94 रनों की पारी से भारतीय टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर शुरुआती दबाव बना दिया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट जोश प्राइज (14 रन) के रूप में 24 रन के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद जॉन गेल (5 रन) भी जल्द पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में इंग्लैंड ने दो विकेट पर केवल 38 रन बनाए। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 72 रन था। मध्यक्रम में लियाम ओ’ब्रायन (55 रन) और एंगस गैरांट ब्राउन (53 रन) ने पारी को संभालते हुए रन गति बढ़ाई लेकिन इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

भारत की ओर से विवेक कुमार ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। योगेंद्र को आकाश सिंह का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने मात्र 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 36 रन बनाए। अंत में माजिद (12 नाबाद) और कप्तान रविंद्र सांते (11 नाबाद) ने टीम को 18.5 ओवरों में 175 रन के स्कोर पर पहुंचाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1–0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


सीरीज का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (प्लानिंग) की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने किया। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान स्कूली बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यार्थी भारतीय टीम की हौसला अफजाई करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के हर चौके-छक्के पर जमकर तालियां बजाई। इस अवसर पर बीपीसीएल से रितु माथुर और संजय सचदेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें