ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यशोदा हाफ मैराथन दौड़-2026 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की टीम धुरंधर के खिलाड़ियों ने तीन पदक अपने नाम किए। प्राची शर्मा ने 30-40 वर्ष आयु वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। आरएस उप्पल ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और पुनीत रावत ने 40-50 वर्ष आयु वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने तीनों विजेताओं को सम्मानित किया। टीम के सदस्यों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।