फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंसेज इन नर्सिंग रिसर्च की ओर से बुधवार को शारदा अस्पताल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी और साइबर हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को पीड़ितों के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने हिंसा रोकने के लिए जागरूकता, शिक्षा और पीड़ितों को स्वास्थ्य व कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।