ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स (आरएसएस) पर चल रहे कॉरपोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में ए टीम ने क्रिक हिट को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिक हिट ने टी-20 मुकाबले में तीन विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। अमित प्रकाश ने 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए टीम ने चार विकेट पर 215 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सुमित भाटी ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।