नोएडा (संवाद)। सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा में सीबीएसई द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा और नई शिक्षा नीति पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों और कार्यान्वयन की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
कार्यशाला की शुरुआत प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू, केएल इंटरनेशनल मेरठ से मुख्य वक्ता दिनेश नरूला और लोटस वैली स्कूल के गुरदीप कौर द्वारा दीप जलाकर हुई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, मातृभाषा में शिक्षण और दक्षता-आधारित अधिगम के महत्व पर चर्चा की। शिक्षकों ने समूह गतिविधियों के माध्यम से नई शिक्षा नीति के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझा।