फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने जान को खतरा बताते हुए विद्यालय जाने से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड। उपमंडल के गांव पचगांवा में गोवंश को लेकर शिक्षकों और गोतस्करों के बीच हुए विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को शिक्षकों ने अपनी जान को खतरा बताकर विद्यालय जाने से मना कर दिया है। जिसको लेकर शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत देकर हाजिरी बीईओ कार्यालय में लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल अजीत सिंह व शिक्षकों ने बताया कि वे गोतस्करों से विवाद होने के बाद काफी डरे हुए हैं। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिसकी वजह से विद्यालय जाने पर उन्हें अपनी जान को खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर उन्होंने बीईओ सहित शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा के लिहाजा से बीईओ कायार्लय में हाज़िरी लगाने की मांग की है। इसके अलावा शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि 29 अगस्त को गांव के विद्यालय परिसर में एक गोवंश घुस गया था। आरोपी गोवंश को लेने विद्यालय परिसर में पहुंचे, तो शिक्षकों से विवाद हो गया था। पुलिस ने 6 नामजद व 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ गो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें