फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनिवार्य टेट के विरोध में शिक्षक संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को अनिवार्य टेट के विरोध में कई शिक्षक संघों ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी और जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि अनिवार्य टेट का नियम केवल अध्यापकों पर ही लागू किया जाना द्वेषभावना से पूर्ण है। इस नियम का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम वापसी तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष उमेश राठी, जिला अध्यक्ष निरंजन नागर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मंत्री डॉ. अजयपाल नागर, पूर्व मांडलिक मंत्री अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें