फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षक संघ ने स्कूलों में किया प्रदर्शन

Sat, 06 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो- 05 एयूआरपी 09 तिलक इंटर कॉलेज में प्रदर्शन करते चंदेल गुट के शिक्षक। स्रोत : ​शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने प्रबंधक महासभा के सीएम को दी गईं 14 सूत्री मांगों का विरोध किया है। चंदेल गुट ने शुक्रवार को जिले के कई स्कूलों में अवकाश के बाद भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुट के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने बताया कि पिछले दिनों प्रबंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई ने सीएम को ज्ञापन दिया था। इसमें प्रबंधक महासभा ने 14 मांगें पूरी करने की मांग की थी। यह सभी मांगें शिक्षक विरोधी हैं। प्रदेशभर में इसका विरोध कर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में पवन तिवारी, केपी सिंह, विकास पांडे, चंद्रपाल यादव, सुशील मिश्रा, उमंग रामानी, हरेंद्र व राहुल शुक्ला आदि शिक्षक मौजूद रहे।
इसके अलावा देहाती इंटर कॉलेज नेबिलगंज, रघुनंदन सिंह इं, कॉलेज राहतपुर, जनता इंटर कॉलेज अजीतमल, व रुरुगंज, गांधी इं. कॉलेज बिधूना आदि में विरोध प्रदर्शन किए गए। इस मौके पर प्रेम नारायण दुबे, कृष्णमोहन उपाध्याय, बृजेश मिश्रा व नरेश दुबे आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें