फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों को दिया विज्ञान शिक्षण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में माध्यमिक स्तर के विज्ञान शिक्षकों के लिए दो बैच में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान शिक्षण उपचारात्मक प्रशिक्षण-2026-27 संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम डायट प्राचार्या और उपशिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता के संरक्षण और प्रवक्ता अनिल कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को एआई, वर्चुअल लैब, अनुभवात्मक अधिगम, प्रकाशिकी, गैस निर्माण, मानव व पादप कार्यिकी, डिजिटल लाइब्रेरी और उपचारात्मक शिक्षण की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया गया। प्राचार्या अर्चना गुप्ता और अनिल कुमार ने कमजोर विद्यार्थियों की कमियों को दूर कर शैक्षणिक स्तर सुधारने पर जोर दिया। इस दौरान नोडल संदीप, सह नोडल रीना भारतीय, धनराज, राजेश, भूपेंद्र, निधि, डॉ. रेनू सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें