ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में गणेश महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल गौतमबुद्ध नगर के जिला संयोजक अंकित शर्मा ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल रहा। बड़ी संख्या में निवासी, महिलाएं, बच्चे और युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में विनीत, पिंटू, शेंकी, अभिषेक समेत बजरंग दल के कार्यकर्ता और सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे।