फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी कैशलैस इलाज की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी और परिवार की जानकारी करनी होगी अपलोड
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी अब सरकार की ओर से कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी। वे अपना और अपने परिवार का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों को विभाग के पोर्टल पर खुद की और अपने आश्रितों की जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही सभी के आधार कार्ड भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद वित्तविहीन शिक्षक निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा ले सकेंगे।
अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता राम प्रसाद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को कैशलेस इलाज की योजना का लाभ दिलाएं। शिक्षकों को विभाग के पोर्टल https://cmtcts.upsdv.gov.in पर अपना और अपने परिवार का विवरण आधार कार्ड के साथ अपलोड करना होगा। इसके बाद उनके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और इसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया जाएगा। शिक्षकों की ओर से आवेदन करने के बाद यह आवेदन प्रधानाचार्य या प्रबंधन के पास जाएगा। प्रधानाचार्य इसे प्रमाणित करेंगे, जिसके बाद शिक्षक का आवेदन अंतिम अनुमोदन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के पास जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक का सत्यापन होने के बाद शिक्षकों का आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के 3 हजार शिक्षकों को मिलेगा लाभ
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त 150 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय हैं। इनमें लगभग 2500-3000 शिक्षक पढ़ा रहे हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। अगर कोई शिक्षक आवेदन करने के बाद विद्यालय छोड़ता है तो इसकी जानकारी प्रधानाचार्य की ओर से तत्काल पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। इसके बाद शिक्षक को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दोबारा योजना का लाभ लेने के लिए शिक्षक को अपने नए विद्यालय के प्रधानाचार्य से अनुमोदन कराना होगा। इसके बाद ही उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि विभागीय आदेशों के अनुपालन में सभी विद्यालयों से पत्राचार करते हुए आवेदन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराई जाएगी, जिससे शिक्षकों को योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें