फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GB Nagar: माध्यमिक स्कूलों के टीचर राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ से हुए बाहर, CBSE के तीन शिक्षक दूसरे चरण में

Tue, 05 Aug 2025 01:28 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए तीन नाम जनपद से भेजे गए हैं। उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा के बिल्टू सरकार, मॉडर्न स्कूल नोएडा से नीरज अवस्थी और विश्व भारती स्कूल नोएडा की सोफिया गोयल शामिल हैं। यह अवॉर्ड उन शिक्षकों को दिया जाता है जो टीचिंग-लर्निंग, कम्युनिटी आउटरीच, संस्थान में उत्कृष्ट सेवा, रिसर्च और शिक्षा के लिए बेहतर काम करते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर जिले के माध्यमिक स्कूलों के टीचर इस बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गए हैं। दरअसल राजकीय, एडेड और वित्त-विहीन विद्यालयों में 700 से अधिक शिक्षक हैं लेकिन इस पुरस्कार के लिए सिर्फ दो ने आवेदन किया था। उनमें से भी एक शिक्षक साक्षात्कार देने के लिए नहीं पहुंचे और दूसरे सेवा 10 साल न पूरी होने के कारण बाहर हो गए। हालांकि सीबीएसई स्कूलों के तीन शिक्षक दूसरे चरण में पहुंच गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, माध्यमिक परिषद के शिक्षकों ने आवेदन में ही रुचि नहीं दिखाई।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय पुरस्कार का कार्य देख रहे अनिल ने बताया कि आठ आवेदन इस सत्र के लिए मिले थे। इनमें से दो माध्यमिक के शिक्षक व अन्य दूसरे बोर्ड के थे। पूरे प्रदेश से छह शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होता है। यह अवॉर्ड उन शिक्षकों को दिया जाता है जो टीचिंग-लर्निंग, कम्युनिटी आउटरीच, संस्थान में उत्कृष्ट सेवा, रिसर्च और शिक्षा के लिए बेहतर काम करते हैं।

इन शिक्षकों के नाम भेजे गए
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए तीन नाम जनपद से भेजे गए हैं। उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा के बिल्टू सरकार, मॉडर्न स्कूल नोएडा से नीरज अवस्थी और विश्व भारती स्कूल नोएडा की सोफिया गोयल शामिल हैं। विश्व भारती स्कूल नोएडा की शिक्षिका सोफिया गोयल ने बताया कि दूसरे चरण की प्रकिया लखनऊ में हो चुकी है। आगे की प्रकिया के लिए फिर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


यह मिलती है नकद राशि
हर साल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 35 शिक्षकों को यह अवॉर्ड दिया जाता है। शिक्षकों को एक पदक, सर्टिफिकेट और 50,000 रुपये नकद दिए जाते हैं। यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति दिल्ली में शिक्षकों को पांच सितंबर को प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें