यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के समापन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) व ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों के परीक्षा परिणाम साझा करने के अलावा शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर अभिभावकों से शिक्षकों ने संवाद किया। प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने छात्रों के प्रदर्शन पर संतोष अभिव्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही बच्चों के भविष्य की दिशा तय करते हैं। विद्यार्थी की सफलता, उसकी जिज्ञासा और निरंतर प्रयास का परिणाम है।