फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यू मोती बाग को एनडीएमसी ने घोषित किया अनुपम कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा पृथक्करण, आत्मनिर्भर अपशिष्ट प्रबंधन का आदर्श मॉडल पेश किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने बृहस्पतिवार को न्यू मोती बाग को परिषद क्षेत्र की पांचवीं अनुपम कॉलोनी घोषित किया। यह कॉलोनी अब सतत और आत्मनिर्भर अपशिष्ट प्रबंधन के आदर्श मॉडल के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन

न्यू मोती बाग में 100 प्रतिशत कचरा पृथक्करण स्रोत पर ही किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। यहां एक एकीकृत वृत्ताकार अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली लागू है, जिसके तहत कॉलोनी के भीतर ही कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण और फिर उपयोग किया जाता है। एनडीएमसी अध्यक्ष ने निवासियों और आरडब्ल्यूए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह कॉलोनी स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर नई दिल्ली के लक्ष्य की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। कॉलोनी में आरआरआर केंद्र स्थापित किया गया है जहां कपड़े, किताबें और घरेलू सामान दोबारा उपयोग के लिए दान किए जा सकते हैं। साथ ही, प्लास्टिक वेस्ट वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है जिससे नागरिकों को बोतल रीसाइक्लिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कॉलोनी में निकलने वाले गीले कचरे को ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर के माध्यम से खाद में बदला जाता है जिसका उपयोग पार्कों और हरित क्षेत्रों में किया जाता है। इससे पहले एनडीएमसी डी1, डी2 और सत्य सदन ऑफिसर्स फ्लैट्स, भारती नगर, आराधना व बापू धाम को अनुपम कॉलोनी का दर्जा दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें