फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को दिया पढ़ाई में तनाव कम करने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। राजकीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान फिरोजपुर नमक में बृहस्पतिवार को हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पढ़ाई का तनाव कम करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन डीईओ सुरेश गोरिया ने किया। कार्यक्रम के जिला कॉर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में अलग-अलग विषय के प्रवक्ताओं ने अपने विषय पर वक्तव्य दिया। मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रमोद कुमार व कुसुम मलिक ने बताया कि इस दौरान स्कूल में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही बेहतर ढंग से शिक्षा देने के बारे में बताया गया। प्रिंसिपल अब्दुल मजीद ने बताया कि आज के समय में स्कूली बच्चों के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण काफी लाभदायक है। अगर शिक्षक सही ढंग से प्रशिक्षित होंगे, तो वे बच्चों को अच्छी तरह से शिक्षा दे सकेंगे। डीईओ सुरेश गोरिया ने बताया कि स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की साझा जिम्मेदारी है कि बच्चों को स्वस्थ व जागरूक बनाएं। इस मौके पर मुकेश कुमार राघव, गिरधारी लाल, हाकम खान, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें