फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने एडीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए सर्वे में ड्यूटी लगाए जाने से प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में पुराना एडीसी कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप गैर शैक्षणिक कार्यों से ड्यूटी हटवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान आनंद कुमार जुडी ने बताया कि कोविड के चलते एक साल से सभी प्राइमरी स्कूल बंद थे। अब सरकार ने स्कूल खोल दिए हैं। बच्चे भी स्कूलों में आने लगे हैं। परीक्षाएं भी करीब हैं। पहले ही जिले में शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी आर्थिक सर्वे, बूथ लेवल ऑफिसर, परिवार पहचान पत्र आदि गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाई जाएगी, तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। शिक्षकों का कहना है कि प्राइमरी शिक्षकों का काम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी किसी अन्य कार्य में लगाना उचित नहीं है। आरटीई की धारा 24 एवं 27 के अनुसार शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य भी नहीं लिया जा सकता, लेकिन जिला प्रशासन को अन्य कर्मचारियों की बजाय किसी भी सर्वे के लिए केवल शिक्षक नजर आते हैं। इस मौके पर उपप्रधान किशोर जावलिया, बाबूलाल लावण, संतलाल, सतपाल कमल, मजलिस, सुरेश, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें