फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अध्यापकों का डेटा किया जा रहा अपलोड, तभी लगेगी शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों का डेटा किया जा रहा अपलोड, तभी लगेगी शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी
विज्ञापन


फरवरी में शुरू होंगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
बेसिक के करीब 1700 व माध्यमिक के 500 से अधिक शिक्षक कराएंगे परीक्षाएं

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से पहले उनका डेटा एप पर अपलोड किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1700 शिक्षकों की ड्यूटी दोनों पालियों में लगाई जानी है।
इसके साथ ही माध्यमिक के भी 500 से अधिक शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की पूरी जानकारी देना माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अनिवार्य किया गया है। इस कारण परीक्षा से पहले ड्यूटी में लगने वाले शिक्षकों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके आधार पर ही परिषद कार्यालय से शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डेटा अपलोड न करने वाले केंद्रों को बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वे जल्द से जल्द ऑनलाइन डेटा अपलोड कर दें, ताकि अंत समय पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी तैनाती से निकट के परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे। वहीं कोई शिक्षक या कर्मचारी ड्यूटी के लिए जुगाड़ से परीक्षा केंद्र का चुनाव नहीं कर पाएगा। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए साॅफ्टवेयर भी तैयार किया गया है। इस साॅफ्टवेयर पर शिक्षकों के डेटा का रेंडमाइजेशन करने के बाद उनकी ड्यूटी पत्र बंटेंगे।
विज्ञापन



ऑनलाइन लगाई जाएगी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। वेबसाइट के जरिए डेटा से कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। बोर्ड की वेबसाइट का लिंक परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जिलों को भेज दिया जाएगा। ताकि शिक्षकों को ड्यूटी जानने और स्थल पर पहुंचने में सहूलियत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें