फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने पूछा- सात महीने से नहीं मिला वेतन, कैसे चलाएं खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सात माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंतिम वेतन मई 2025 में मिला था। उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर घर का खर्च कैसे चलाएं।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने बताया कि नवंबर 2025 में इस संबंध में एक लिखित पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजा गया था जिसमें लंबित वेतन भुगतान और मासिक वेतन नियमित किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शिक्षिकाओं ने बताया कि नए श्रम कानून के अनुसार किसी भी संस्थान में कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान किया जाना अनिवार्य है लेकिन इस नियम का पालन विद्यालय में नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय नोएडा और ग्रेटर नोएडा एजुकेशन सोसाइटी की ओर से संचालित है। इसे नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से वित्तीय सहायता मिलती है। सोसाइटी के अंतर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चार इंटर कॉलेज एवं एक विश्वविद्यालय भी संचालित है।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं का आरोप है कि संबंधित सोसाइटी और प्राधिकरण विद्यालयों को केवल वित्तीय दायित्व मानकर अपने उत्तरदायित्वों से बच रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
वर्जन

फंड की कमी के कारण वेतन रुक गया है। दो महीने का वेतन एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। वेतन न रुके इसके लिए लगातार बैठक की जा रही है। - डॉ. राजीव कुमार, प्रधानाचार्य, सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें