फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश में शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर स्थित कोचिंग सेंटर में शिक्षक के नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुलंदशहर के स्याना निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर वीडियो क्लिप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 9वीं कक्षा की एक छात्रा तुगलपुर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी। आरोप है कि कोचिंग सेंटर के शिक्षक प्रवीण कुमार ने छात्रा से कोरोना संक्रमण का हवाला देकर अकेले पढ़ाने के लिए बुलाया था। आरोपी शिक्षक ने धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और अश्लील हरकत की। आरोपी ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें