– प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने एजुकेशनल कॉन्क्लेव 2025 में दिखाई रचनात्मकता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से एजुकेशनल कॉन्क्लेव 2025 में शनिवार को सबका ध्यान आकर्षित किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मंथन स्कूल में यह कॉन्क्लेव सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स एनसीआर (ईस्ट) के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कॉन्क्लेव का आकर्षण शिक्षक अलंकरण समारोह रहा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए शिक्षा में नवाचार और सहयोगी शिक्षण की महत्ता पर जोर दिया। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. दीप्ति शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों में जागृति शर्मा, निशी शर्मा, अनुरेखा, शगुन भागौर, रजत और अवंतिका सिन्हा ने सक्रिय भागीदारी कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव (कौशल शिक्षा) आर.पी. सिंह, सीबीएसई नोएडा की क्षेत्रीय निदेशक धारिणी अरुण, सीओई नोएडा की हेड पूनम सचदेवा, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सहोदया एनसीआर (ईस्ट) की अध्यक्षा डॉ. दीप्ति शर्मा समेत अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
कला, गणित व जीवनोपयोगी प्रोजेक्ट्स
कॉन्क्लेव में एफ.एल.एन. के तहत भाषा और गणना कौशल की गतिविधियां आयोजित की गईं। स्टीम प्रदर्शनी के अंतर्गत विज्ञान, तकनीक, अभियांत्रिकी, कला और गणित से जुड़े प्रोजेक्ट्स तथा स्किल एक्सपो में जीवनोपयोगी और व्यावहारिक कौशल से जुड़ी प्रस्तुतियां पेश की गईं। 24 विद्यालय शामिल थे कॉनक्लेव में। इन सभी स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित रहें।