रामकोट (सीतापुर)। इलाके के नेशनल हाइवे पर क्लार्कनगर मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका घायल हो गई। कार का चालक मौके से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।
रामकोट के क्लार्कनगर गांव निवासी बबली (22) अपनी चचेरी बहन रागिनी के साथ शहर के मोहल्ला तरीनपुर में स्थित प्रियाडे पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं। अवकाश के बाद दोपहर को वह अपनी बहन के साथ अलग-अलग साइकिल से घर आ रही थीं। क्लार्कनगर मोड़ के पास सड़क पार करते समय महोली की ओर से आ रही कार ने बबली की साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में उतर गई। पुलिस ने शिक्षिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। कार में सिर्फ चालक ही था। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।