फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज की धुरी: डॉ. सुब्रमण्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कैंपस में रविवार को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षक और प्राध्यापक शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्व. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पौत्र डॉ. सुब्रमण्यम शर्मा रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। इस अवसर पर सीबीएसई के जॉइंट सेक्रेटरी आरपी सिंह ने शिक्षकों की भूमिका को नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तकनीकी युग में भी गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता बनी हुई है। कैडिला फार्मास्युटिकल प्रा. लि. के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. पीके राजपूत ने भी शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में आए हुए सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. रतीश गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके अलावा हिंदी दिवस के अवसर पर अरावली बी 1 सेक्टर 34 में हिंदी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें