फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षक के पैरों पर चढ़ा ट्रक का पहिया, मौत

Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना के कैलाश आश्रम जाने वाले मार्ग पर बकछेरवा गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रक ने एक साइकिल सवार शिक्षक को रौंद दिया। ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरियारपुर निवासी रामानंद यादव (60) साइकिल से पढ़ाने के लिए ऐमाघाट स्थित निजी स्कूल जा रहे थे। बकछेरवा के पास उनकी साइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। हादसे में रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह उन्हें मछरेहटा सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। मौके से ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक सदरपुर निवासी पप्पू को पुलिस को सौंपा दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक भी अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामानंद के हैं चार बेटियां, तीन का हो चुका है विवाह
रामानंद के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं। इनमें तीन का विवाह हो चुका है। रामानंद की मौत के बाद परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें