फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की काउंसलिंग सेल के सहयोग से उत्तर प्रदेश साइबर सेल की ओर से आयोजित एक सप्ताह के कार्यक्रम में छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। सब-इंस्पेक्टर वरुण कुमार, जमशेद अली और सुकृति बंसल ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, मजबूत पासवर्ड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल गोपनीयता और साइबर अपराधों की शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने विद्यार्थियों से तकनीक का जिम्मेदारी से उपयोग करने और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें