फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतना चाहते हैं नितिज्ञ

विज्ञापन
उभरते खिलाड़ी नितिज्ञ
विज्ञापन
सेक्टर-52 निवासी 11 वर्षीय शूटिंग खिलाड़ी नितिज्ञ चौहान अपनी मेहनत और लगन से निशानेबाजी में पहचान बना रहे हैं। सेक्टर-61 स्थित जेएसएस स्कूल में कक्षा छह के छात्र नितिज्ञ पिछले एक वर्ष से गन मैट्रिक्स शूटिंग एकेडमी में कोच अनन्या सप्रा के मार्गदर्शन में 10 मीटर एयर पिस्टल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। नितिज्ञ रोजाना दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक और फिटनेस को बेहतर बनाने में जुटे हैं। वर्ष 2026 में उन्होंने पहली बार प्री-स्टेट और स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब उनका लक्ष्य प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना है। उनकी मां विजेता चौहान डाइट का ध्यान रखती हैं, जबकि पिता विजय चौहान अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पूरा सहयोग करते हैं। नितिज्ञ का सपना राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें