नोएडा (संवाद)। सेक्टर-1 स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) में प्रथम वर्ष के करीब 150 विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका संचालन मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षक एवं एड्यूरचना के संस्थापक शोभित जैन ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दबाव, भावनात्मक चुनौतियों और भविष्य की चिंताओं से निपटने के तरीके बताए गए। साथ ही एकाग्रता बढ़ाने, श्वास अभ्यास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत कीं।