फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बर्बरता: ऑटो से टक्कर के बाद टैक्सी चालक पर बैट से हमला, कार में तोड़फोड़, काफी देर तक हंगामा

Thu, 30 Jul 2026 09:50 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बुधवार रात बीटा-2 में टैक्सी-ऑटो की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया। ऑटो सवार युवकों ने टैक्सी चालक को पीटा और बैट से शीशे तोड़े। वीडियो वायरल हुआ। 
विज्ञापन
मामूली टक्कर हिंसक मारपीट में बदली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात टैक्सी और ऑटो की मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ऑटो में सवार युवकों ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट की और बैट से हमला कर टैक्सी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टैक्सी और साथ चल रहे ऑटो के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। इसके बाद ऑटो में सवार युवकों ने टैक्सी को रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को सड़क पर घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। एक युवक ने बैट से हमला करते हुए टैक्सी के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। चालक ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें