फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तावडू-रिवाड़ी राष्ट्रीय राज मार्ग 919 पर खोरी कलां गांव के करीब रविवार को ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इमरान निवासी गांव सुनारी ने बताया कि 13 जून करीब 12:30 बजे बाइक पर वह अपने भतीजे सोहेल के साथ निजी काम से भिवाड़ी जा रहा था। जब वे गांव खोरी कलां के करीब शिवा ट्रांसपोर्ट के करीब पहुंचे तो उसी दौरान पीछे से तेज गति व लापरवाही से आ रहे अज्ञात ट्राले ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद पीड़ित कच्चे रास्ते पर जा गिरा। जबकि सोहेल ट्राले के टायर के नीचे दब गया। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्राले के नंबर के आधार पर आरोपी चालक उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें