तावडू। प्रदेश में 28 नवंबर को कोराना टेस्टिंग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में जिले व उपमंडल स्तर पर सरकार द्वारा अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। तावडू उपमंडल में 600 कोविड टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सीएचसी भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम डॉ. नरेश कुमार ने शुक्रवार को शहर के लोगों और दुकानदारों के साथ बैठक में बताया कि शनिवार को कोविड टेस्ट दिवस के रूप में मनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे। जिसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन से भी इसमें सहयोग को कहा गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए नगर पालिका प्रशासन, सभी विभागों के कर्मचारी, दुकानदार और उनके कर्मचारी, रेहड़ी पटरी वाले आदि के टेस्ट किए जाएंगे। दुकानदारों को निर्देश दिए कि बगैर मास्क के ग्राहक को प्रवेश नहीं करने दे और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई दुकानदार कोविड नियमों का उल्लंघन करता हुआ मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्दी नगर में नगर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम किया जाएगा। वहीं एक दिसंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाएगा।