ग्रेटर नोएडा। बचपन में दांतों की सही देखभाल की आदत विकसित हो जाए तो कई बीमारियों से बचाव संभव है। इसी संदेश के साथ शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज की ओर से सेक्टर-45 स्थित सेतु शिक्षा ज्योति केंद्र में मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय टूथब्रशिंग दिवस के अवसर पर आयोजित अभियान में बच्चों को सही तरीके से दांत साफ करने का महत्व समझाया गया। डेंटल कैरीज़ और मसूड़ों की बीमारियों व रोकथाम की जानकारी दी गई। डीन डॉ. हेमंत साहनी ने कहा कि बचपन से मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जीवनभर स्वस्थ आदतें अपनाने में मदद करती है। इस मौके पर डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. निष्ठा, डॉ. साक्षी और डॉ. फैसल मौजूद रहे। ब्यूरो